➡️ मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा जुलूस मार्ग एवं कर्बला स्थल का किया गया निरीक्षण-
➡️ आज दिनांक 18.06.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत कोटा भवानीगंज में मुहर्रम के जुलूसों के मार्ग एवं कर्बला स्थल का निरीक्षण किया गया ।
➡️ निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्गों की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
➡️ प्रतापगढ़ पुलिस जनपदवासियों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करती है।