मेरठ: हापुड़ रोड पर रोडवेज़ बस के ब्रेक हुए फेल होने से सवारियों में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर हापुड़ की ओर से आ रही रोडवेज़ बस के ब्रेक फेल होने से हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ के चलते बस को कंट्रोल कर किसी तरह बस को साइड में रोका। बस के रूकते ही सवारी खुद गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को साइड में कराकर सवारियों को दूसरी बस से भिजवाया।