मेरठ: लिसाड़ी गेट में प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश.संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 लिसाड़ी गेट में प्रेमिका के घर प्रेमी की लाश मिली है। संदिग्ध हालत में प्रेमी की मौत हुई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश पर किसी प्रकार का चोट, प्रहार या गोली का निशान प्रथम दृष्टया नजर नहीं आया है। मौत कैसे हुई इसकी वजह पोस्टमार्टम में ही क्लियर होगी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए पूछताछ में जुट गई है।