मेरठ: नूर नगर में छात्रों के दो गुटों की मारपीट में चार लोग घायल, लिसाड़ी गेट पुलिस को दी गई तहरीर
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल निवासी अरमान पुत्र हकीमुद्दीन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर में इंटर का छात्र है। अरमान का अपने स्कूल के कुछ छात्रों से विवाद हो गया था। बुधवार को नूरनगर में अंडरपास पर अरमान को दूसरे पक्ष के छात्रों ने रोक लिया और उसके साथ हाथापाई की जहां दोनों छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई।