मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग की छापेमारी,वाहन छोड़ भाग खड़े हुए माफिया
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 थाना भावनपुर इलाके में काफी समय से मिल रही अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने पचपेड़ा के जंगल में छापेमारी की।टीम को आता देख खनन माफिया भाग खड़े हुए।टीम ने मौके से तीन ट्रैक्टर,दो ट्राली व एक मिनी जेसीबी बरामद कर थाने ले आई।खनन अधिकारियों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।