मेरठ: कंकरखेड़ा में गिल्ली डंडा खेलने का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट के दौरान पथराव महिला सहित चार घायल, वीडियो वायरल
Meerut, Meerut | Jan 25, 2024 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव खडोली में गिल्ली डंडा खेलने का विरोध करने पर दो पक्ष में मारपीट के दौरान जमकर पथराव हो गया। इस दौरान महिला सहित चार लोग घायल हो गए, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। और दोनो पक्षों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई, वही घटना का वीडियो वायरल हो गया।