सैफई: सैफई पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया
Saifai, Etawah | Sep 8, 2026 मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे सैफई थाना पुलिस ने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आदि की जानकारी दी।