कुलपहाड़: महोबकंठ में स्कूली वैन हादसे का शिकार, दो दर्जन बच्चे बाल-बाल बचे
वसंत वैली पब्लिक स्कूल की वैन संख्या UP95T3985 रिछारा गांव से बच्चों को लेकर महोबकंठ स्थित विद्यालय जा रही थी। रास्ते में अचानक वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन और अभिभावक मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा की मांग।