टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 450 वाहनों की जाँच की, 51 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 450 वाहनों को चेक किया। वाहन चेकिंग के दौरान 51 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 16800 समन शुल्क वसूला गया।