टीकमगढ़: नवआरक्षकों के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यशाला का आयोजन, एसपी रहे मौजूद
पुलिस कंट्रोल रूम टीकमगढ़ में विगत वर्ष भर्ती हुए नव आरक्षको के नवीन कानूनो एवं तकनीकी प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई मौजूद रहे।उपरोक्त कार्यशाला में शामिल नव आरक्षकों को नवीन कानूनों का प्रशिक्षण दिया गया, सीसीटीएनएस की पूर्ण कार्यप्रणाली समझाई गई।