जगदलपुर: महापौर संजय पाण्डे ने नगर निगम जगदलपुर के बजट पर दी प्रतिक्रिया, कहा- बजट जनता की आशाओं और सपनों का आइना है
नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा में महापौर संजय पांडे ने वर्ष 2025-26 का सदन में प्रस्तुत किये अपने बजट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। महापौर ने कहा कि यह बजट सिर्फ एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि पूरे शहर की जनता की आशाओं, सुझावों और सपनों का आईना है।