जगदलपुर: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने जाति जनगणना की मांग पूरी होने पर मनाया जश्न, राजीव भवन के सामने मिठाई का किया वितरण
राजीव भवन के सामने बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के दबाव में मोदी सरकार द्वारा जातिगत जनगणना कराने को लेकर राजीव भवन के समक्ष जश्न मनाते हुए आम जनता को मिठाई का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की।