जगदलपुर: मुख्यमंत्री ने आत्म समर्पित नक्सलियों और नक्सली हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को पीएम आवास योजना की पहली किस्त जारी की
जगदलपुर 2 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी की । छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं।कुल दस करोड़ रुपए आज हितग्राहियों के खातों में अंतरित किया गया, प्रथम किस्त के रूप में 250