जगदलपुर: महापौर संजय पाण्डे ने समावेशी दृष्टिकोण के साथ नगर निगम जगदलपुर का बजट पेश किया
शुक्रवार सुबह 11:00 बजे नगर निगम जगदलपुर की सामान्य सभा में महापौर संजय पांडे ने वर्ष 2025-26 का बजट सदन में प्रस्तुत करते हुए इसे जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "मैं बस्तर के आराध्य माँ दंतेश्वरी, बुढ़ादेव, मावली माता के चरणों में प्रणाम करते हुए, जनता जनार्दन को नमन कर यह संकल्प लेता हूँ।