जगदलपुर: नकटी सेमरा पंचायत में सड़क निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने विधिवत किया भूमिपूजन
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नकटी सेमरा पंचायत में निमार्ण कार्य का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नकटी सेमरा पंचायत में 500 मीटर सी सी सडक लागत 14.06 लाख रूपए का भूमिपूजन किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य मौजूद रहे।