आगरा: संजय प्लेस स्थित सिनेमाघर में भारत-पाकिस्तान मैच का किया गया प्रसारण, जीत पर आगरावासियों ने मनाया जश्न
Agra, Agra | Jun 10, 2024 आगरा में T20 वर्ल्ड कप के अंतर्गत संजय प्लेस स्थित सिनेमा घर में भारत-पाकिस्तान लाइव मैच का प्रसारण किया गया। जिसे देखने के लिए थियेटर में दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। एक दर्शक ने बताया कि सिनेमाघर में लाइव मैच देखने का अनुभव बहुत खास रहा। भारत टीम ने आखिरी पलों में बाजी पलटकर एक शानदार जीत अपने नाम की। जिसे लेकर हमने जश्न मनाया और आतिशबाजी की हैं।