आगरा: कोतवाली सिकंदरा में महिला भाजपा नेत्री ने संगठन की दो महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
आगरा की एक भाजपा नेत्री ने कोतवाली सिकंदरा में संगठन की ही दो महिला और एक पुरुष कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया है कि उसके अश्लील फोटो और वीडियो आरोपी महिला और पुरुष कार्यकर्ता ने वायरल कर उसकी बदनामी कर दी है। अब पुलिस दर्ज एफआईआर के अनुसार पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।