आगरा: आगरा के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए लिखे गए अपशब्द,हिंदूवादी नेता ने की कार्रवाई की मांग
Agra, Agra | Jun 10, 2024 आगरा में सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर राष्ट्रपिता की तस्वीर के साथ भद्दी-भद्दी गलियां लिखकर पोस्ट किया गया। जिस पर एक हिंदूवादी दल के नेता ने आपत्ति जताई हैं। नेता अवतार सिंह गिल ने महात्मा गांधी के लिए अपशब्द लिखने वाले युवक के खिलाफ पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की हैं। वही दोषी के खिलाफ कार्रवाई नही होने पर प्रदर्शन करने की धमकी दी हैं।