आगरा: डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक का रुपए लेते हुए वीडियो हुआ वायरल, कुलपति ने जांचकर कार्यवाही के दिए आदेश
डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वीडियो में वह रुपए लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, और रूपये गिनने के बाद उन्होंने लिफाफे में चुपके से रख लिये, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने ₹40000 लिए हैं, मामले का संज्ञान कुलपति आशु रानी ने लिया है, और जांचकर कार्यवाही के आदेश दिए हैं।