खरगोन। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जिलेभर में शोभायात्राएं निकाली गईं। झिरन्या में भी निकली शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर नाचते कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक नाचते समय एक-दूसरे के ऊपर चप्पलें उछालते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है।