भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर भाकियू भानु की हुंकार तहसील में की तालाबंदी, फिरोजाबाद से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने गुरुवार को सण्डीला तहसील में भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्साए किसान तहसील परिसर का गेट हिलाकर तालाबंदी करने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए फिरोजाबाद से चलकर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह और युवा प्रदेश अध्यक्ष पवन समाधिया हरदोई पहुंचे। दोनों नेताओं ने मंच से "किसान विरोधी नीतियों" और "तहसील स्तर के भ्रष्टाचार" के खिलाफ भरी हुंकार भरी।
किसानों की मुख्य मांगें:
1. खाद-बीज में कालाबाजारी बंद हो
2. फसल बीमा और मुआवजे का समय पर भुगतान
3. सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक
4. लेखपाल और कर्मचारियों की मनमानी बंद हो
ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे हरदोई जिले में तहसील का घेराव किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर 7 दिन में समाधान का आश्वासन दिया।
निवेदक : डीडीएम न्यूज़, हरदोई
#Hardoi #Sandila #BKUBhanu #KisanAndolan #TahsilGherao #YogeshPratapSingh #PawanSamadhiya #FirozabadToHardoi #DDMNews #डीएमन्यूज़ #KisanKiHunkar #Bhrashtachar
---