बांसगांव: बलुआ बुजुर्ग में उधारी का सामान ना देने पर मनबढ़ों ने दुकान में की तोड़फोड़, दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटा, वीडियो वायरल
गगहा थाना क्षेत्र के बलुआ बुजुर्ग में उधार सामान देने से इन्कार किया तो मनबढ़ों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसमें दुकानदार सिर फट गया और गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर गगहा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।