गावां: एंबुलेंस के धक्के से वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल, रेफर
Gawan, Giridih | Jun 6, 2026 गावां सतगावां मुख्य पथ आलमपुर में शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़ कर वापस घर जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को बासोडीह की ओर आ रही एम्बुलेंस वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में आलमपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध रमजान मियां पिता स्व मुबारक मियां गंभीर रूप से घायल हो गए।