चेरिया बरियारपुर: धर्मपुर गांव में भारतीय खाद्य निगम ने किसानों से गेहूं की खरीदारी का किया शुभारंभ, 15 जून तक लगातार रहेगा चालू
चेरिया बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत मेहदाशाहपुर पंचायत के धर्मपुर गांव में भारतीय खाद्य निगम ने शनिवार को किसानों से गेहूं की खरीदारी का शुभारंभ किया, जो 15 जून तक चालू रहेगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में चल रही गेहूं खरीदारी के कार्य में यह पहली खरीदारी थी। एफसीआई ने चंद्रदेव से गेहूं की खरीदारी कर भुगतान एक घंटे के अंदर कर दिया।