SDPO मंझौल के नेतृत्व में चेरियाबरियापुर पुलिस व STF की संयुक्त टीम ने कुख्यात व ₹50000 के इनामी अपराधी मोहम्मद नेयाज को थाना क्षेत्र के कुम्भी दुर्गा स्थान से गिरफ्तार किया है। अपराधी नागमणी महतो गैंग का सदस्य है, जिसके कब्जे से एक देसी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।