चेरिया बरियारपुर: पबरा मध्य विद्यालय में मुखिया के द्वारा घटिया सामग्री से कराए जा रहे निर्माण कार्य पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन
चेरीया बरियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पबरा पंचायत के मध्य विद्यालय पबरा में पंचायत के मुखिया के द्वारा घटिया किस्म का ईट सोलिंग सहित अन्य निर्माण कार्य की शुरुआत की गई है।वही कार्य शुरुआत के बाद भी योजना स्थल पर योजना शिलापट नही लगाए जाने से वहां के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पंचायत समिति मोहम्मद साकिर सहित ग्रामीण ने अनियमितता का आरोप लगाया