Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
usr08589090
पांवटा बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा..
Ronhat, Sirmaur
| Aug 27, 2026
MORE NEWS
पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Ronhat, Sirmaur | Aug 27, 2026
गिरीपार के भरली गांव में वीर सपूत आशीष के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन === पांवटा साहिब: सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र आंजभोज के भरली गांव के वीर सपूत आशीष कुमार के शहीदी दिवस पर पैतृक गांव के सामुदायिक भवन में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र तथा पूर्व सैनिक संगठन आंजभोज व 19 ग्रेनेडियर बटालियन के जवानों और परिवार व गांव के समस्त जनों एवं विधालय के विधार्थियों ने अमर शहीद आशीष को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कड़ी में सर्वप्रथम राष्ट्रगान एवं मौन तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। सर्वप्रथम शाहीद की माता संतरो देवी और पिता मंगी राम, बहन पूजा, भाई राहुल ने पुष्प अर्पित कर शहीद आशीष को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके उपरांत क्षेत्र के अन्य शहीद रविंद्र के पिता सुंदर सिंह, शहीद समीर के माता कमला देवी व शहीद राजेंद्र के भाई रंगीलाल के अलावा संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह एवं लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप तोमर तथा समस्त लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। 19 ग्रेनेडियर बटालियन से विशेष रूप से आये जवानों तथा संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह व श्याम लाल एवं साथियों ने शहीद के माता पिता का अंगवस्त्र से सम्मान किया। बताते चलें कि आशीष कुमार 19 ग्रेनेडियर बटालियन के अधीन अरूणाचल प्रदेश में सेवारत थे। 27 अगस्त 2024 को "ऑपरेशन अलर्ट" के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए और वीरता का परिचय देते हुए देश को अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। संनद रहे कि गत वर्ष माता संतरो देवी अपने बेटे के सिर पर सेहरा बांधने का सपने देख रही थी। उन्हें क्या पता था की होनी को कुछ और ही मंजूर था। बेटे की शहादत की खबर के साथ उनका यह सपना टूट गया। शहादत की खबर सुनते ही माता और परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा। किंतु माता - पिता, भाई - बहन, परिवार, समस्त ग्राम व क्षेत्रवासियों को अपने लाल की शहादत पर गर्व है। इस मौके पर शहीद के माता पिता व बहन तथा नवयुवक मंडल भरली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरली के छात्रों को स्कूल ट्रैकसूट एंव पठन सामग्री वितरित की। भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी नौजवानों से नशे से दूर रहने व राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की तथा देश के लिए हमेशा मर-मीटने की बात की। इस मौके पर आशीष की माता श्रीमती संतरो देवी और पिता मंगी राम, बहन पूजा, भाई राहुल के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र से अध्यक्ष करनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरिन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह, नरेंद्र ठुंडू, हाकम सिंह, मामराज चौहान, मोहर सिंह, रामभज शर्मा, स्वर्णजीत, सुनील, सुरेंद्र, रोशनलाल, पृथ्वी,नेतर सिंह, सुरेश देवा, केदार सिंह के अलावा आंजभोज संगठन से अध्यक्ष श्याम लाल तोमर के अलावा दर्जनों भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य तथा स्थानीय पंचायत प्रधान रणदीप एंव समस्त ग्रामवासियों के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। #शहादत
Ronhat, Sirmaur | Aug 27, 2026
नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद बर्बादी की एरियल तस्वीरें आई सामने, #Himachal #NepalDigester #NepalNews
Ronhat, Sirmaur | Aug 26, 2026
नेपाल तिब्बत सीमा पर जल प्रलय
Ronhat, Sirmaur | Aug 26, 2026
नेपाल का हाल #NepalFloods
Ronhat, Sirmaur | Aug 26, 2026
सब बोलते है टिकट मेरा है। बस का टिकट थोड़ी है। पांवटा साहिब में कांग्रेस का दूल्हा कौन होगा,इतना बता दीजिए सीएम साहब : प्रदीप चौहान
Ronhat, Sirmaur | Aug 26, 2026
आईआईएम धौलाकुआं में छात्र की मौत के मामले में क्या बोले नाथुराम चौहान
Ronhat, Sirmaur | Aug 25, 2026
राज्य स्तरीय वामन द्वादशी सराहां मेला की जानकारी देती उपायुक्त प्रियंका वर्मा ======= नाहन, 25 अगस्त। राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त एवं राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं मेला समिति की अध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेला 23 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक सराहां में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्री वामन भगवान की भव्य शोभा यात्रा, खेल प्रतियोगिताएं, दंगल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए समीतियों का गठन करने के निर्देश दिए तथा विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। उन्होंने मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, परिवहन एवं बस सेवाओं, साफ-सफाई, अग्निशमन तथा चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के दौरान उपमंडलाधिकारी, पच्छाद को मेला अधिकारी तथा पुलिस उप अधीक्षक, पच्छाद को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपमंडलाधिकारी पच्छाद प्रियंका चंद्रा ने बैठक का संचालन किया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मेला आयोजन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Ronhat, Sirmaur | Aug 25, 2026