चैनपुर: बसरिया के अलगडीहा गांव में बाल श्रम को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पलामू के तत्वावधान में चैनपुर प्रखंड के बसरिया पंचायत के अलगडीहा गांव में बुधवार दोपहर 4 बजे तक बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। ज्ञात हो कि क्षेत्र के इस गांव के एक ईंट-भट्ठे से बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया था। इसी क्रम में मुक्त कराए गए बच्चों के माता-पिता तथा ग्रामीणों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।