जैसीनगर: सुरखी में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा
सुरखी विधानसभा के बिलहरा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के समक्ष सोमवार दोपहर 1:00 भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। कार्यकर्ताओं ने बताया उन्होंने भाजपा की जन सेवा और राष्ट्रहित की विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा की सदस्यता ली।