जैसीनगर: खाद्य मंत्री की पत्नी सविता राजपूत ने श्रीराम मंदिर में किया तुलसी पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता राजपूत ने देवउठनी ग्यारस के अवसर पर शनिवार सुबह जैसीनगर स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर महिलाओं के साथ तुलसी पूजन किया। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।