नर्मदापुरम: शासकीय कन्या हाई स्कूल में कलेक्टर ने छात्राओं से राखी बंधवाई, उपहार देकर दिया आशीर्वाद
शुक्रवार को रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने गर्ल्स स्कूल पहुंचकर छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता से मनाया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कलेक्टर की कलाई पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर ने छात्राओं को उपहार भेंट कर स्नेहाशीष प्रदान किया।