घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी बैतूल रोड पर भिड़ीं दो बाइक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल का जवान हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी बैतूल रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का जवान घायल हो गया। घायल जवान को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी बैतूल रोड पर 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का जवान महेन्द्रवाड़ी गांव निवासी संदीप मर्सकोले घायल हो गया।