घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर जोधपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं निकला, आलार्म बजा, ट्रेन डेढ़ घंटे रुकी
घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में धुंआ निकलने से आलार्म बजने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके कारण घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। सुधार कार्य के बाद शाम करीब 7 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री विजय ने बताया कि मन्नारगुडी से जोधपुर जा रही थी।