घोड़ाडोंगरी: सारनी में भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान शुरू, जिला अध्यक्ष ने श्रमिकों की समस्याएं सुनीं
सारनी में भारतीय मजदूर संघ का श्रमिक संपर्क अभियान शुरू हो गया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष के के भावसार ने सारनी नगर पालिका क्षेत्र में श्रमिकों से संपर्क कर उसकी समस्याएं सुनी एवं उनके निराकरण का आश्वासन दिया।जिला अध्यक्ष के के भावसार ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।