घोड़ाडोंगरी: पूंजी गांव में फिर टाइगर का आतंक, गाय का शव खींच कर ले गया
घोड़ाडोंगरी तहसील के पूंजी गांव में पांच मवेशियों का शिकार करने वाला टाइगर वापस गांव में आया और एक गाय के शव को खींच कर ले गया। जिसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को भी वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मंगलवार शाम करीब 6 बजे तक सर्चिंग कार्य जारी रखा। वन विभाग को गांव में कई जगह टाइगर के पगमार्क मिले हैं। डीएफओ नवीन गर्ग ने बताया कि पूंजी गांव में टाइगर फिर आया।