भोगांव: कस्बा बेवर के पीपल वाली गली निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में हुआ भर्ती
कस्बा बेवर के पीपल वाली गली निवासी शिवम पुत्र नेत्रराम ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।