भोगांव: गांव नगला सिवार में पैसों के लेनदेन को लेकर रसूखदारों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
गांव नगला सिवार निवासी मुन्नी देवी पत्नी राधेश्याम ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वीते दो दिन पहले पैसों के लेन-देन को लेकर गांव निवासी रसूखदारों सुभाष चन्द्र पुत्र रमेशचंन्द्र, सीमा पत्नी सुभाष चन्द्र, राजरानी पत्नी रमेशचंन्द्र, सामली पुत्री रमेशचंन्द्र ने एकराय होकर गाली गलौज की। जब बिरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।