बड़ी सादड़ी के नारजी का खेड़ा रोड स्थित निरंकारी सत्संग स्थल पर मानव एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने कहा कि जाति धर्म भाषा और रंग के आधार पर बढ़ती दूरियों के बीच एकता जरूरी है। सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे हैं।