जबलपुर: सरकारी बिल्डिंग के सामने दुकान में 50 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी,मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
हनुमानताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकारी बिल्डिंग के सामने मशीन सुधारने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी दुकान में फांसी का फंदा लगाकर मौत के गले लगा लिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग जांच में लिया है। पुलिस ने बताया राजेश समुद्रे निवासी प्रेमसागर ने दुकान में अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है।