अरवल: अरवल अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान ने मुरारी में खेल परिसर व केंद्रीय विद्यालय के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Dec 29, 2025 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर अपर समाहर्ता रवि प्रसाद चौहान ने मुरारी पंचायत में खेल कॉम्प्लेक्स एवं केंद्रीय विद्यालय के चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। भूमि उपलब्धता, भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग एवं आधारभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन कर भविष्य की आवश्यकताओं पर विचार किया गया।