अरवल: डॉ. अंबेडकर भवन, अरवल में रेल संघर्ष समिति की बैठक, आंदोलन हुआ तेज, लाइन बनने पर ही थमेगा आंदोलन
Arwal, Arwal | Dec 29, 2025 डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन में रेलवे संघर्ष समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता में मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने कहा कि अरवल रेल लाइन दौड़ने तक जन आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र ने 3606 करोड़ स्वीकृत कर बिहटा-पालीगंज-अरवल-औरंगाबाद परियोजना को मंजूरी दी। पहले चरण के 444 करोड़ जारी, जमीन अधिग्रहण तत्काल शुरू हो। 12 साल के संघर्ष की जीत पर पोस्टकार्ड-हस्ताक्षर अभियान तेज।