पाली: ग्राम दिगवार के किसान ने गांव के नामजद लोगों पर हड़बंदी के दौरान चीराबंदी उखाड़ने का आरोप लगाते हुए दी शिकायत
Pali, Lalitpur | Apr 12, 2026 ग्राम दिगवार निवासी किसान ने एसडीएम पाली निशांत तिवारी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि उसने न्यायालय के माध्यम से अपनी जमीन की हदबंदी कराई थी। वही हड़बंदी के दौरान हुई चीराबंदी को दबंगों द्वारा जबरन उखाड़ दिया गया है। उसने उक्त मामले में एसडीएम से मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की।