बिहार में लापरवाह अधिकारियों पर बड़ी गाज, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन - 8 CO समेत 15 अधिकारी सस्पेंड।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक लापरवाही को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जनता की समस्याओं को लटकाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सहयोग पोर्टल पर शिकायतों का निपटारा समय पर नहीं करने के आरोप में 15 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग पोर्टल का मकसद ही जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान है, लेकिन कई अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और महीनों तक फाइलें पेंडिंग रखीं।
*सस्पेंड अधिकारियों की पूरी लिस्ट:*
मुंगेर, कटिहार, भागलपुर, अररिया, गया, जहानाबाद, सुपौल सहित कई जिलों के 8 अंचल अधिकारी (CO), साथ ही BDO, कार्यपालक पदाधिकारी, PHED के सहायक और कनीय अभियंता तथा राजस्व कर्मचारी शामिल हैं।
वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि;
1. जनता की शिकायत सर्वोपरि है।
2. सहयोग शिविर और सहयोग पोर्टल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
3. आगे भी ऐसे ही कड़े एक्शन जारी रहेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में इस फैसले के बाद हड़कंप मच गया है। सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब काम नहीं करने वाले अधिकारियों की जगह नहीं है।