धनवार: ओरवा टांड़ में आग लगने से एक परिवार का घर जलकर खाक, आसियाना उजड़ा
धनवार प्रखंड क्षेत्र के बोदगो पंचायत के ओरवाटांड़ गाँव निवासियों के लिए यह सप्ताह बेहद दुखदायी रहा। बुधवार को अगलागी की घटना के बाद पुनः गुरुवार की शाम छह बजे अचानक एक घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया जिससे घर में रखे सामान समेत पूरा घर धू धू कर जलने लगा।