धनवार: ओरवाटांड़ गांव में आग लगने से 14 घर जलकर खाक, गरीब परिवार बेघर
धनवार प्रखंड क्षेत्र के बोदगो पंचायत के ओरवाटांड़ गाँव में बुधवार की सुबह ग्यारह बजे आग लग जाने से चौदह लोगों का खपरैल मिट्टी का मकान जलकर नष्ट हो गया।कमरों के कोठों पर बिचली रखे होने से आग तेजी से फैल गई। आग लगने के कारण का पता नही चल पाया है।आग लगने के बाद हो-हल्ला हुआ तो गांव के सैकड़ों लोग आग बुझाने मे जुट गए।