अजमेर: अजमेर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने का आरोप
Ajmer, Ajmer | Jan 23, 2026 अजमेर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में कैफे में हुई पहचान के बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव दिया और लगातार दुष्कर्म करता रहा।