बक्सर: बक्सर नगर परिषद के नव विस्तारित क्षेत्रों में नगर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा, डीएम ने दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 7, 2025 बक्सर नगर परिषद के नव विस्तारित क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता, आमजनों से उनकी आवश्यकतानुसार एवं विकास कार्यों के शीघ्र एवं समुचित कार्यान्वयन के उद्देश्य से नगर जन संवाद का आयोजन किया जाना है. नगर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन 15 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक किया जाना है. नागरिक सुविधाओं यथा आवास, पथ, नाला, पार्क, स्ट्रीट लाइट आदि का अभाव है.