बक्सर: बक्सर के एमपी हाई स्कूल में केन्द्रीय विद्यालय के लिए आवंटित भवन का डीएम ने किया उद्घाटन
Buxar, Buxar | Apr 7, 2025 बक्सर में केन्द्रीय विद्यालय नया भवन मिल गया। वर्ग 06 से 10 तक की नए आवंटित भवन का उद्घाटन डीएम अंशुल अग्रवाल ने किया। केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने बुलबुल घेरा से डीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्या केन्द्रीय विद्यालय बक्सर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे।