कुशलगढ़: कुशलगढ़ में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज की, दावेदारों से लिए आवेदन; एकजुटता पर जोर
पंचायती राज चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुशलगढ़ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को चन्द्रशेखर आजाद स्टेडियम में विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में जिला परिषद वार्ड संख्या 28 एवं पंचायत समिति वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन लिए गए। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हंसमुख लाल सेठ, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या