चौसा: महादेव घाट के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल; वाराणसी रेफर
Chausa, Buxar | May 20, 2026 चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग पर बुधवार को करीब 3 बजे महादेवा घाट के पास ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक 44 वर्षीय सुमन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। राजपुर थाना क्षेत्र के मगराव गांव निवासी सुमन किसी काम से ट्रैक्टर लेकर बक्सर जा रहे थे, तभी चौसा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी।